ODI World Cup 2027 के नियम इस बार मेजबान देशों में से एक टीम के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है, जहां मेजबानी करने वाला देश टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। फिलहाल सभी की नजरें Namibia national cricket team पर टिकी हैं, जिसे अभी तक सीधी एंट्री नहीं मिली है। अगले साल के आखिर में ODI World Cup 2027 का आयोजन South Africa, Zimbabwe और Namibia में होगा। आमतौर पर मेजबान देशों को सीधे विश्व कप में जगह मिल जाती है। हालांकि, ICC के मौजूदा नियम नामीबिया के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ICC के नियमों के अनुसार केवल फुल मेंबर देशों को ही मेजबानी के आधार पर सीधे विश्व कप में प्रवेश मिलता है।
Also Read:पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की अपील के बाद Fadnavis का बदला अंदाज
Namibia national cricket team Faces 2027 ODI World Cup Exit Threat
इस समय ICC League 2 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हैं। अंक तालिका में नामीबिया फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम ने अब तक 28 मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल 10 जीत मिली हैं जबकि 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। नामीबिया के खाते में फिलहाल 22 अंक हैं और उससे ऊपर Scotland national cricket team, United States national cricket team, Oman national cricket team और Netherlands national cricket team जैसी टीमें मौजूद हैं। अगर नामीबिया को सीधे अगले चरण में पहुंचना है, तो उसे टॉप-4 में जगह बनानी होगी।
जुलाई में नामीबिया की टीम को नीदरलैंड्स और Nepal national cricket team के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं। टीम को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लगभग सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे। हालांकि यह संभव है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह चुनौती आसान नहीं मानी जा रही। अगर नामीबिया टॉप-4 में जगह नहीं बना पाता, तो उसे क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। वहां से मुख्य क्वालीफायर तक पहुंचकर लगातार जीत दर्ज करनी होगी। इस कठिन रास्ते में उसे मजबूत टीमों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह संभावना बढ़ती दिख रही है कि विश्व कप की मेजबानी करने वाला देश ही टूर्नामेंट में जगह बनाने से चूक जाए।
Also Read: मुंबई में आज से घटेगी पानी की सप्लाई, BMC ने बताई कटौती की बड़ी वजह


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation