भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने इस बार 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतकर अपनी धाक को बरकरार रखा। वह ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
Also Read:ठाणे में इमारत की पांचवी मंजिल से गिरी पालतू कुत्ते से बच्ची की मौत
इससे पहले 1900 के ओलंपिक में ब्रिटिश मूल के नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे, लेकिन नीरज ने यह उपलब्धि हासिल करके भारतीय खेलों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। प्रतियोगिता के दौरान नीरज से उच्च प्रदर्शन की उम्मीदें थीं, और उन्होंने उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए एक और बड़ा पदक अपने नाम कर लिया।
Also Read:जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी चेतावनी जारी
नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न
नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्हें हर ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। देशभर के खेल प्रेमी उनके इस प्रदर्शन को देखकर रोमांचित हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।
Also Read:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड गवर्नर जनरल और उप प्रधानमंत्री के साथ की चर्चा
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा, “पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक में रजत पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया और अपनी सफलता से देश का उत्साह बढ़ाया है। पानीपत के शिवाजी स्टेडियम से लेकर पेरिस के स्टेड डी फ्रांस तक की आपकी यात्रा हर एथलीट के लिए प्रेरणा है। आने वाली पीढ़ियाँ आपको भारतीय एथलेटिक्स के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद करेंगी। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।”
Also Read:ऑस्ट्रिया में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमले की साजिश नाकाम


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा