टोक्यो में गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। वह दो लगातार ओलंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता, जिनके साथ नीरज की गहरी दोस्ती है।
Also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड गवर्नर जनरल और उप प्रधानमंत्री के साथ की चर्चा
नीरज चोपड़ा का 89.45 मीटर थ्रो, अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो से जीता गोल्ड
नीरज ने पेरिस में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। नदीम 92.97 भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम किया। इस फाइनल मैच की तस्वीरों में नीरज जीत के बाद तिरंगा लहराते दिखाई दिए।
एक फोटो में वे कमर पकड़े हुए थे। उनके पिता सतीष चोपड़ा ने भी मैच के बाद कहा कि उन्हें इंजरी थी। हो सकता है कि उन्हें इसकी वजह से दिक्कत आ रही हो।बचपन में ज्यादा वजन की वजह से नीरज को बच्चे सरपंच कहकर चिढ़ाते थे, आज वो सरपंच ओलिंपिक गोल्ड के बाद सिल्वर जीता है।
Also read:17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा इंजरी की वजह से मैच में आई दिक्कत
नीरज की उपलब्धि पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा नीरज एक्सिलेंस के उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है।नीरज की मां बोलीं हमारे लिए सिल्वर ही गोल्ड जैसा, जिसने गोल्ड जीता वह भी मेरा बेटा ही है। पिता बोले इंजरी की वजह से परेशानी हुई, नीरज का मेडल विनेश के जज्बे को समर्पित।
Also read:16 साल के लड़के ने घर में निकाली पिता की राइफल और ले ली खुद की जान, डिप्रेशन में था 10वीं का छात्र


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा