पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में आज नीरज चोपडा उतरने वाले हैं. नीरज ने अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया है. अब पेरिस में नीरज चोपडा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. नीरज का क्वालिफिकेशन राउंड का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे से खेला जाएगा. नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में क्वलीफाई कर फाइनल में जाने की भरसक कोशिश करेंगे.
इतिहास रचने का “सुनहरा” मौका
बता दें कि फाइनल 8 अगस्त को खेला जाएगा. बता दें कि हाल के समय में नीरज चोट से परेशान रहे हैं, यही कारण है कि फैन्स उनको लेकर चिंता में भी हैं. लेकिन जहां तक नीरज का सवाल है तो इस दिग्गज ने ओलंपिर के लिए काफी तैयारी की है और उम्मीद है कि भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ओलंपिक में लगातार दूसरा गोल्ड जीतकर इतिहास रचेंगे.
Also Read: Gautam Adani announces his retirement at 70
जानिए नीरज चोपडा के बारे में
24 दिसंबर, 1997 को भारत के हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव में जन्मे नीरज चोपड़ा, अपने दृढ़ संकल्प और भाला फेंक में असाधारण प्रतिभा के माध्यम से एथलेटिक्स आइकन के रूप में उभरे हैं.एक किसान परिवार में साधारण शुरुआत से आगे बढ़ते हुए, ओलंपिक और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनने और फिर विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने का नीरज का यह सफर शानदार रहा है. साल 2016 विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप में उनकी सफलता और उसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों और 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने, जहां उन्होंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और ऐतिहासिक गोल्ड पदक जीता था. नीरज ने भारतीय खेल इतिहास में अपनी विरासत को मजबूत किया . नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां लाखों लोगों को भारत में प्रेरित करती हैं.
Also read:Paris Olympics 2024: मनु भाकर ओलंपिक समापन समारोह में होंगी भारत की ध्वजवाहक


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation