आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप को लेकर मुस्तफ़िज़ुर रहमान विवाद भारत और बांग्लादेश दोनों जगह चर्चा में है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया कि वे रहमान को टीम से रिलीज़ करें। रहमान को आईपीएल 2026 में नौ करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा गया था। भारतीय दक्षिणपंथी संगठन और कुछ बीजेपी नेताओं ने उनकी टीम में शामिल होने पर नाराज़गी जताई।
बांग्लादेश का सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश में आईपीएल प्रसारण अगले आदेश तक निलंबित कर दिया। पत्रकार आरिफ़ुल इस्लाम रॉनी ने लिखा कि भारत और बांग्लादेश दोनों आइडियल देश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग करनी चाहिए।
Also Read: सिनेमा में ‘एंग्री मैन’ किरदारों का दबदबा, महिला भूमिकाएँ होती जा रही हैं कमज़ोर
टी20 वर्ल्ड कप से भारत न जाने का फैसला और खेल-राजनीति विवाद बढ़ा
ढाका के ट्रिब्यून ग्रुप के एडिटर ज़ुल्फ़िक़ार रसेल ने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। पत्रकार नौशाद जमील ने बीसीबी के भारत न जाने वाले फैसले पर सवाल उठाए। जमील ने कहा कि भारत आईसीसी में सबसे प्रभावशाली और आर्थिक रूप से ताक़तवर देश है।
बीसीबी का रुख़ एक योजनाबद्ध ड्रामा प्रतीत होता है, जिसे कुछ लोग भावनात्मक रूप से सपोर्ट करेंगे। द डेली स्टार ने लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम की मंज़िल अभी अनजान है। टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बजाय प्रेस रिलीज़ के ज़रिए की गई।
प्रोथोम आलो इंग्लिश ने लिखा कि भारत मुस्तफ़िज़ुर के मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट को विरोधी बना रहा है। लेख ने सवाल किया कि क्या क्रिकेट अब पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के लिए राजनीतिक हथियार बन गया है। बीसीसीआई सेक्रेट्री देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड ने हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए निर्णय लिया। केकेआर को किसी अन्य खिलाड़ी को रहमान की जगह रखने की अनुमति दी गई है।
Also Read: डिजिटल धोखाधड़ी पर बड़ी कार्रवाई, RBI लाएगा नया फ्रॉड अलर्ट सिस्टम


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश