आईपीएल 2023 का बिगुल फूंका जा चुका है। टी20 लीग के नए सीजन में जाने से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 85 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों से रिलीज करने के बाद अब इसी महीने की 26 तारीख को कोचि में होने वाले मिली ऑक्शन में उतरने की तैयारी कर ली है।
मुंबई ने नीलामी से पहले रिलीज किया
मुंबई ने हाल ही में बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल में एक लंबा अनुभव रखने वाले जयदेव उनादकट को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बीच उनादकट ने भी देश के प्रतिष्ठित विजारे हजारे टूर्नामेंट में अपनी धारदार गेंदबाजी से रोहित एंड टीम के फैसले को गलत साबित करने में देरी नहीं की। 31 साल के उनादकट ने न सिर्फ अपनी टीम को चैंपियन बनाया बल्कि वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।
विजय हजारे में सर्वाधिक विकेट
उनादकट ने महाराष्ट्र के खिलाफ फाइनल में एक विकेट समेत पूरे टूर्नामेंट में 10 पारियों में सर्वाधिक 19 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 16.10 की औसत से गेंदबाजी करने के साथ-साथ महज 3.33 की इकोनॉमी से रन दिए। यही नहीं उन्होंने पारी में एक बार चार और पांच विकेट भी हासिल किए।
आईपीएल में 6 टीमों का हिस्सा रहे
घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के मौजूदा कप्तान उनादकट आईपीएल में अब तक 6 अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 90 पारियों में 91 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पिछले सीजन में मुंबई से खेले थे और इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 6 विकेट चटकाए।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video