2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार (7 जुलाई, 2023) को 42 साल के हो रहे हैं. उन्हें तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान के रूप में जाना जाता है. धोनी ने 2007 में टी20 विश्व कप में टीम को जीत दिलाई, जो भारत की पहली आईसीसी ट्रॉफी जीत थी. फिलहाल वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं.
धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी. अब वे सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं. आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के विजयी बनाया था. चेन्नई आईपीएल में 5वीं बार चैंपियन बनी थी.
इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें अभी तक कोई नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन हैं.

- टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
- वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाज़ों को आउट किया.
- वनडे में सबसे ज़्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
- वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 3 स्टंपिंग.
- वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183* रनों की पारी.
- टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया.
- टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
- टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग.
- अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज़्यादा मैच.
- अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग.

More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video