भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है।भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक इस टीम ने 44 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए हैं। अभी श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत की पारी, धवन, गिल व श्रेयस ने लगाए अर्धशतक :
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ से शिखर धवन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई।गिल ने 50 रन की पारी खेली और उनका कैच कान्वे ने लपका। शिखर धवन ने 77 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 72 रन पारी खेली और वो टिम साउथी की गेंद पर फिन को अपना कैच दे बैठे। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन :
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder