आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी जड़कर धमाल मचा दिया। मैक्सवेल ने यह पारी उस समय खेली जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 91 रन पर 7 विकेट गंवाकर बड़ी हार की ओर जा रही थी.
लेकिन मैक्सवेल ने पैर में जकड़न के बावजूद साहस दिखाते हुए 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिलायी। हालाँकि भारतीय युवा विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) का महारिकॉर्ड इस दौरान टूटने से बच गया।
ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे में सबसे जल्दी दोहरा शतक जड़ा। इस लिस्ट में ईशान किशन सबसे पहले हैं। 126 गेंदों पर ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में यह रिकॉर्ड बनाया था. ईशान वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने वाले बैटर हैं. मैक्सवेल 128 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा में 138 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा है।

मैक्सवेल ने पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां का रिकॉर्ड तोड़ा फखर ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली। जिम्बाब्वे के खिलाफ फाखर ने 193 रन बनाए थे, लेकिन अब मैक्सवेल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैक्सवेल अब इस रिकॉर्ड का हिस्सा है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी नवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप में 9वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचाया है। 1975 में कंगारू टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। 1987 में ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बन गया और 1996 में फाइनल में खेला गया। कंगारुओं ने 1999 और 2003 में दो बार चैंपियनशिप जीती। 2007 में ऑस्ट्रेलिया भी चैंपियन रहा था जबकि 2015 में भी उसने खिताब जीता था. 2019 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation