फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने में उनके कप्तान लियोनल मेसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मेसी टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी फ्रांस के खिलाफ दो गोल दागे। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में उनकी टीम ने 4-2 से जीत हासिल कर तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस मैच में मेसी ने एक नहीं कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे खास रहा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेसी ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया।
मेसी के नाम एक नहीं अनेक रिकॉर्ड
आपको बता दें फाइनल मैच में दो गोल के बाद मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल दर्ज हो गए। जबकि पेले के नाम 12 गोल हैं। इस मामले में टॉप पर हैं जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल दागे हैं। इतना ही नहीं इस मैच में उतरते ही मेसी ने वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। मेसी का वर्ल्ड कप में यह 26वां मैच था।


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी