फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक बार फिर बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीता है। मेसी को अब तक आठ बार बैलोन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, और वे पहले एसएलएस खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस पुरस्कार को जीता है। इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के प्रमुख खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को इस महत्वपूर्ण पुरस्कार से नवाजा है। लियोनल मेसी ने पहले भी 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, और 2021 में बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीता है।
Also Read: बीड: आगजनी, बसों में तोड़फोड़, आखिरकार कलेक्टर का बड़ा फैसला, लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट बंद
इतना खास है बैलोन डी’ओर पुरस्कार
बता दें, बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी ही इसके हकदार हैं ।
- 1956 के बाद से हर साल पुरुषों को इस पुरस्कार से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।
- सर्वेश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को 2018 से बैलोन डी’ओर देने की परंपरा शुरू की गई है।
- 2020 में आई कोविड महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका था।
Also Read: Pentagon Unveils Nuclear Bomb 24 Times Stronger than Hiroshima’s
डेविड बेकहम ने दिया मेसी को पुरस्कार
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 को फुटबॉल का सबसे सम्मानित अवार्ड बैलोन डी’ओर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी को दिया। बता दें कि लियोनेल मेसी 30 साल से फुटबॉल खेल रहे हैं और अपने फुटबॉल करियर में उन्होंने अपनी टीम को कई शानदार जीत दर्ज कराई और खुद भी कई टाइटल जीते हैं। हाल ही में उन्होंने मैनचेस्टर सिटी को क्लब ऑफ द ईयर का खिताब भी जिताया था।
Also Read: Vice President: Go To Courts Instead of Protesting On Streets
आठ बार बैलोन डी’ओर जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने लियोनेल मेसी
बैलोन डी’ओर 2023 जीतने से पहले लियोनेल मेसी ने साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में बैलोन डी’ओर खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि लियोनेल मेसी लगातार पांच बार ये खिताब अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा