वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ी चर्चा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म है। 23 नवंबर 2019 के बाद इस खिलाड़ी के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इस साल खेले 4 टी-20 मुकाबलों में विराट ने 20.52 की साधारण औसत से सिर्फ 81 रन बनाए हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद विराट ने आराम ले लिया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इस मेगा टूर्नामेंट में विराट अपनी खोई हुई फॉर्म वापस ला पाएंगे, क्या हम एक बार फिर उस कोहली को मैदान पर देखेंगे जो बल्ले से रन बनाने के बाद शेर की तरह दहाड़ता था। एशिया कप में जब-जब विराट खेले हैं उनका बल्ला जमकर बोला है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। पड़ोसी मुल्क के खिलाफ भी किंग कोहली खूब रन बनाते हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म में वापसी तय मानी जा रही है।


More Stories
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
Virat Kohli’s Team Denies ₹5 Crore Payment Claim for Premanand Ashram Visit, Calls Report Baseless
Lovlina Borgohain Marks Birthday with Historic Asian Games Gold Medal