केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे व बीसीसीआई सचिव जय शाह को आईसीसीआई के वित्त और वाणिज्य के मामलों की समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देते हुए परिवारवाद को लेकर अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ICCके एक सूत्र ने बताया है कि प्रत्येक सदस्य ने जय शाह को वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति के प्रमुख के तौर पर स्वीकार कर लिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आईसीसी चेयरमैन के अलावा यह समान रूप से ताकतवर उपसमिति है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ICC के नए चेयरमैन के रूम में न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को नियुक्त किया था। आईसीसी के नए चेयरमैन का कार्यकाल 2 साल का है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth