नदीम ने बताया, “एनसी क्लासिक प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित हो रही है, लेकिन मैं 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोरिया के लिए रवाना हो जाऊंगा. इसलिए, मुझे इस प्रतियोगिता में भाग लेना संभव नहीं है.”
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में 24 मई को एनसी क्लासिक भालाफेंक टूर्नामेंट में भाग लेने का नीरज चोपड़ा का न्योता उन्होंने ठुकरा दिया है क्योंकि वह इस दौरान आगामी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों में व्यस्त होंगे.
Also Read: पहलगाम आतंकी हमला: हमले के बाद सन्नाटा, गायब हुई रौनक
एनसी क्लासिक और एशियाई चैम्पियनशिप की तैयारियाँ
नदीम ने कहा, “एनसी क्लासिक प्रतियोगिता 24 मई को है, लेकिन मैं 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना हो जाऊंगा. मैं 27 से 31 मई तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं.” नीरज ने सोमवार को कहा, “मैंने अरशद को न्योता भेजा था, लेकिन उसने अपने कोच से बात करने के बाद ही जवाब देने की बात कही.” नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो से रजत हासिल किया. पहली नीरज चोपड़ा भालाफेंक प्रतियोगिता में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के थॉमस रोलेर जैसे दिग्गज भी भाग ले रहे हैं.
Also Read: नाम पूछा और गोली मार दी… पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम की हत्या
नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता का पहला चरण 24 मई को बंगलूरू के कांतिरावा स्टेडियम में होगा, क्योंकि पंचकुला में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी. विश्व एथलेटिक्स ने इस प्रतियोगिता को श्रेणी ए का दर्जा दिया है. नीरज ने कहा, “मैं चाहता था कि यह प्रतियोगिता पंचकुला में हो, लेकिन वहां रोशनी के मुद्दे थे. विश्व एथलेटिक्स को 600 लक्स की रोशनी चाहिए थी, जो वहां उपलब्ध नहीं थी. इसलिए हमने इसे बंगलूरू में आयोजित करने का निर्णय लिया, जहां इसे आसानी से आयोजित किया जा सकेगा.”
Also read: यूपी: बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे पर हैवानियत


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees