नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में कभी “होम एडवांटेज” टीमों की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था। चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक की धीमी और स्पिन मददगार पिचों पर विरोधियों को मात देती थी। जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ईडन गार्डन्स की टर्निंग ट्रैक पर अपने स्पिनरों के दम पर मुकाबले जीतती थी। हालांकि IPL 2026 में यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और अब लगभग हर मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो रहा है। इस सीजन में BCCI ने खेल को ज्यादा रोमांचक और हाई-स्कोरिंग बनाने पर पूरा जोर दिया है। इसका असर सीधे आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। IPL 2026 में अब तक बल्लेबाजों ने 155.21 का स्ट्राइक रेट और 9.68 का रनरेट दर्ज किया है, जो लीग इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले सीजन में यह आंकड़े 152.39 और 9.50 थे।
Also Read: Governor Teaser: जब आर्थिक संकट में देश का सोना गिरवी रखना पड़ा, सामने आई कहानी
सपाट पिचों से बल्लेबाजों की मौज
200 रन का स्कोर अब IPL में असाधारण नहीं रहा। इसके अलावा IPL इतिहास के 14 सबसे बड़े सफल रन चेज में से 8 इसी सीजन में देखने को मिले हैं। इस सीजन के 49 मैचों में 41 बार टीमें 200 रन के पार पहुंच चुकी हैं। लगातार बड़े स्कोर बनने से मैचों में रोमांच तो बढ़ा है, लेकिन गेंदबाजों की चुनौती भी काफी कठिन हो गई है। इस रन बरसात की सबसे बड़ी वजह पिचों का एक जैसा होना माना जा रहा है। BCCI ने इस बार पिच तैयार करने की प्रक्रिया पर सख्त नियंत्रण रखा है। अब ज्यादातर मैदानों पर सूखी और टर्न लेने वाली पिचें नहीं बन रहीं, जिससे बल्लेबाज शुरुआत से ही खुलकर शॉट खेल पा रहे हैं। इस बदलाव ने लगभग हर टीम का घरेलू फायदा खत्म कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने भी माना कि टीमों को अब अपनी रणनीति के मुताबिक पिच तैयार करने की आजादी नहीं मिल रही। BCCI ने बाउंड्री की लंबाई 77 मीटर से ज्यादा नहीं रखने, पिच पर समान घास बनाए रखने और गेंदबाजों को सीमित मदद देने जैसे निर्देश जारी किए हैं। हर मैच में बोर्ड का क्यूरेटर मौजूद रहता है, जबकि प्लेऑफ और फाइनल की जिम्मेदारी पूरी तरह सेंट्रल टीम संभालती है। इन बदलावों का असर गेंदबाजों के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। तेज गेंदबाजों ने इस सीजन में अब तक 385 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 168 विकेट मिले हैं। T20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी की जो अहमियत पहले थी, वह धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।
Also Read : शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief