Lucknow Super Giants (LSG) ने बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru को 9 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने आखिरकार अपने घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ दिया। मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी, तेज रनगति और आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला। अंत में दिग्वेश राठी की कसी हुई गेंदबाजी ने लखनऊ को यादगार जीत दिलाई। हालांकि लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। RCB के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।दोनों ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को पांच ओवर के भीतर 50 रन के पार पहुंचा दिया।
मार्श ने केवल 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले के बाद लखनऊ ने बिना विकेट गंवाए 68 रन बना लिए थे। कुलकर्णी 17 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन मार्श लगातार बड़े शॉट लगाते रहे। इसके बाद Nicholas Pooran LSG ने मैदान पर उतरते ही तेज बल्लेबाजी शुरू कर दी। मार्श ने केवल 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए। बारिश के कारण मैच कुछ देर रुका, लेकिन खेल शुरू होते ही लखनऊ ने फिर तेजी दिखाई। मार्श ने 56 गेंद में 111 रन बनाए। वहीं पूरन ने 38 रन जोड़े। कप्तान Rishabh Pant ने भी 10 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। लखनऊ ने 19 ओवर में 209 रन बनाए और डीएलएस नियम के तहत RCB को 213 रन का लक्ष्य मिला।
Also read: थलापति विजय की CM कार का वीडियो वायरल, नंबर प्लेट देख चौंके फैंस
LSG vs RCB IPL 2026 मुकाबले में मिचेल मार्श के शतक ने लखनऊ को दिलाई शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। Virat Kohli बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि जैकब बैथेल भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने पारी संभाली। पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए तेज अर्धशतक लगाया। हालांकि लखनऊ के गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे और दबाव बनाए रखा। इम्पैक्ट खिलाड़ी टिम डेविड ने 40 रन की विस्फोटक पारी खेलकर RCB को मुकाबले में बनाए रखा। क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने भी आखिरी ओवरों में संघर्ष किया। अंतिम ओवर में RCB को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। हालांकि दिग्वेश राठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। RCB 19 ओवर में 203 रन ही बना सकी और लखनऊ ने 9 रन से मुकाबला जीत लिया। प्रिंस यादव ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Also read: लिपुलेख पर तल्खी, फिर भी भारत ने नेपाल को दी खाद राहत


More Stories
जबलपुर क्रूज हादसा: बच्चों संग बोट यात्रा में रखें ये सावधानियां
माउंट डुकोनो विस्फोट से कांपा इंडोनेशिया, आसमान में छाई राख
Abroad: Affordable Countries For Indian Students 2026