आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसके लिए बीसीसीआई ने 405 क्रिकेटरों की सूची रिलीज कर दी है। शुरु में 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से 10 टीमों द्वारा कुल 369 खिलाड़ियों को चुना गया था। टीमों ने 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन में शामिल करने का अनुरोध किया गया था, जिन्हें अंतिम सूची में जोड़ा गया है।
अब इन्हें आईपीएल 2023 नीलामी के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है।
मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल की 1 करोड़ बेस प्राइज
19 विदेशी खिलाड़ियों को 2 करोड़ की उच्चतम आरक्षित मूल्य के ब्रैकेट में रखा गया है। 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ नीलामी सूची में हैं। मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल को 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया गया है।
23 दिसंबर को होगा आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी 43 सेट में की जाएगी। नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, 23 दिसंबर को फ्रेंचाइजी द्वारा केवल 87 खिलाड़ियों को चुना जाएगा।
खिलाड़ियों को रिटेन और रीलिज करने के बाद अब हैदराबाद सनराइजर्स के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 10 टीमों में पंजाब किंग्स की टीम शामिल है। लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस तीसरे व चौथे नंबर पर रहे। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम रुपये शेष बचे हैं।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder