इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले एक भारतीय क्रिकेटर ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान किया और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके सफर में अहम भूमिका निभाई।
मार्च के अंतिम हफ्ते में शुरू होने वाले IPL 2026 से ठीक पहले यह खबर सामने आई, जिसने फैंस को चौंका दिया। दरअसल, पूर्व केकेआर खिलाड़ी केसी करियप्पा ने बीसीसीआई क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को याद करते हुए इसे गर्व और सीख से भरा सफर बताया।
केसी करियप्पा का भावुक रिटायरमेंट पोस्ट
केसी करियप्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने सड़कों से लेकर बड़े स्टेडियम तक का सफर तय किया और हर जर्सी को गर्व के साथ पहना। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरी तरह जिया है।
अपने संदेश में करियप्पा ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) का खास तौर पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि KSCA ने उन्हें तैयार किया और उन पर भरोसा दिखाया, जो उनके करियर के लिए बेहद जरूरी साबित हुआ।
मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद, IPL सफर को बताया यादगार
इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम को भी धन्यवाद दिया, जिसने उन्हें परिवार की तरह समर्थन दिया। करियप्पा ने कहा कि उनका सात साल का IPL सफर हमेशा उनके दिल में रहेगा और तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात रही।
उन्होंने केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने अनुभव को खास बताया। साथ ही सभी चयनकर्ताओं, कोच, टीममेट्स, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने साफ किया कि भले ही वह बीसीसीआई क्रिकेट से रिटायर हो रहे हों, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका प्यार कभी खत्म नहीं होगा।
केसी करियप्पा का IPL करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अच्छी छाप छोड़ी। उन्होंने IPL में 11 मैच खेले और 8 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की और तीन अलग-अलग टीमों का हिस्सा बनकर अपने सफर को यादगार बनाया।
Also Read: UGC NET 2025 आंसर-की घोषणा की तारीख जानें कहां और कैसे चेक करें


More Stories
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री
IAF Fighter Jet Crash in Karbi Anglong Kills Two Pilots
AP considers social media ban for minors following Karnataka