आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 350 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। इस बार 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं, जिससे इस बार नए टैलेंट की भरमार देखने को मिलेगी।
Also Read: फैक्ट चेक: मनोज तिवारी के नाम पर रुपये-डॉलर संबंधी फर्जी बयान वायरल जानें सच
आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें सबसे बड़ा रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जिसे 40 खिलाड़ियों ने चुना है। इसके अलावा 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले 9, 1.25 करोड़ के बेस प्राइस वाले 4, और 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले 17 खिलाड़ी हैं। वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को भी इसी ब्रैकेट में रखा गया है। फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेलालगे और जॉर्ज लिंडे को अंतिम लिस्ट में जोड़ा गया है। इस बार कुल 35 अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे बड़ा पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जो ₹64.30 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा स्लॉट्स (13) का मालिक है।
पृथ्वी शॉ सरफराज समेत स्टार खिलाड़ी पहले सेट में
आईपीएल 2026 ऑक्शन के पहले सेट में भारत के पृथ्वी शॉ और सरफराज खान भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा गया है। शॉ ने 2018 से 2024 तक आईपीएल खेला, लेकिन पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, जबकि सरफराज ने 2021 के बाद आईपीएल नहीं खेला। इस बार सैयद मुश्ताक अली टी20 में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले घरेलू खिलाड़ी कुणाल चंदेला और अशोक कुमार भी नीलामी में शामिल हैं। इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 19, दक्षिण अफ्रीका के 15, वेस्टइंडीज के 9, श्रीलंका के 12 और न्यूजीलैंड के 16 खिलाड़ी भी इस नीलामी का हिस्सा हैं, जिनमें कैमरन ग्रीन, क्विंटन डिकॉक, जेमी स्मिथ और वानिंदु हसरंगा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
Also Read: स्टारलिंक ने इंटरनेट प्लान की कीमतों में बदलाव को बताया ‘ग्लिच’ अभी सरकारी मंजूरी बाकी


More Stories
IIT Bombay Student Dies by Suicide After Being Caught Using ChatGPT in Exam; Protests Erupt
Tata Sons IPO Explained: Why Shapoorji Pallonji Wants It and Noel Tata Opposes It
‘एंबिशियस तो मैं बहुत हूं, सिर्फ मंत्री पद से थोड़ी मानूंगी’, पंचायत आजतक में बोलीं मैथिली ठाकुर