आईपीएल 2025 अब एक रोमांचक चरण में पहुंच चुका है, जहां प्लेऑफ की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है. अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं, जबकि पांच टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हारकर इस दौड़ से बाहर हो गई. अब चौथे स्थान के लिए केवल दो टीमों – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स – के बीच टक्कर बची है. 21 मई को इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट होगा. अगर दिल्ली इस मुकाबले में हारती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा. ऐसे में उसके लिए जीत ही एकमात्र रास्ता है.
Also Read : कोरोना का JN.1 वेरिएंट: कितना खतरनाक, किसे है ज्यादा खतरा?
गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब ने प्लेऑफ में बनाई जगह; लखनऊ समेत पांच टीमें हुई बाहर
इससे पहले रविवार को डबल हेडर ने तीन टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है. हालांकि, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का फिलहाल पायदान तय नहीं है और यह आगे के कुछ मुकाबलों के बाद तय हो जाएगा. वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में लखनऊ के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं.
RCB और पंजाब ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, दिल्ली और सनराइजर्स की उम्मीदें कमजोर
17 मई को आरसीबी का कोलकाता के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया था. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे. इससे बेंगलुरु के 12 मैचों में 17 अंक हो गए थे. इसके बाद रविवार को गुजरात ने दिल्ली को और पंजाब ने राजस्थान को हराकर दो-दो अंक बटोरे. इससे गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक और पंजाब के 12 मैचों में 17 अंक हो गए. इन तीनों टीमों के अभी दो-दो और मैच बाकी हैं. ऐसे में ये टीमें 20 अंक का आंकड़ा भी पार कर सकती हैं. अन्य टीमों में सिर्फ मुंबई ही है जो 17 अंक को पार सकती है. दिल्ली अधिकतम 17 अंक तक पहुंच सकती है. वहीं, लखनऊ अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है. ऐसे में आरसीबी और पंजाब ने क्वालिफाई कर लिया.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed