जब आईपीएल 2025 को रोका गया था, तब लखनऊ सुपर जाएंट्स को इस बात की तसल्ली थी कि उनकी टीम में सभी खिलाड़ी फिट हैं और वे मजबूती से वापसी कर सकते हैं. लेकिन अब उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. भारत के तेज़ गेंदबाज मयंक यादव पीठ की चोट के कारण लीग के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। इस घटना के बाद बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (जिसे पहले एनसीए कहा जाता था) पर सवाल उठने लगे हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि जब वह पूरी तरह फिट नहीं थे, तो उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट आखिर कैसे मिल गया.
Also Read : JNU और जामिया के बाद MANUU ने भी तोड़ा तुर्की संस्थान से MoU
चोट के कारण मयंक आईपीएल से बाहर, विलियम ओ’रुर्के लखनऊ टीम में शामिल
आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मयंक यादव को पीठ में चोट लगी है और वह बचे सत्र से बाहर हो गए हैं.’ न्यूजीलैंड के विलियम ओ रुर्के बचे हुए टूर्नामेंट के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स में उनकी जगह लेंगे. ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में छह महीने के रिहैबिलिटेशन के बाद वापसी करने वाले मयंक ने दो मैच में आठ ओवरों में 100 रन दिए और सिर्फ दो विकेट लिए. उन्होंने कुल मिलाकर 48 गेंदें फेंकीं. मयंक सीओई से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद 16 अप्रैल को लखनऊ की टीम से जुड़े थे. फिर उन्हें 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने को मिला था.
तेज़ी में गिरावट और बार-बार चोट: यादव की फिटनेस पर उठे सवाल
इस सीजन उनकी गति में कम से कम 15 किमी प्रति घंटे की गिरावट आई थी और गेंदबाजी एक्शन में बदलाव हुआ है. रिकॉर्ड के लिए मयंक ने 30 मार्च 2024 और चार मई 2025 के बीच नौ टी20 मैच खेले हैं जो ठीक 13 महीने और चार दिन है. एक साल के अंदर उन्हें तीन बार पीठ की चोट से जूझना पड़ा है. मयंक के इन नौ मैचों में पिछले साल लखनऊ के लिए चार टी20 मैच शामिल हैं. तब उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे की गेंद डालकर धमाल मचाया था. हालांकि, पहला ब्रेकडाउन पिछले साल अप्रैल में हुआ था और वह छह महीने तक बाहर रहे. उसके बाद अजीत अगरकर और गौतम गंभीर ने उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया.
Also Read : प्रेमी के लिए पति के टुकड़े किए, बलिया की माया ने मेरठ की मुस्कान को भी पीछे छोड़ा


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees