गुजरात टाइटंस की टीम वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. उसने छह मैचों में से चार जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. गुजरात के पास आठ अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.081 है.
गुजरात टाइटंस को न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का रिप्लेसमेंट मिल गया है. इस टीम ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम से जोड़ा है. शनाका पूरे सीजन अब टीम के साथ रहेंगे. फिलिप्स को ग्रोइन की चोट के कारण घर लौटना पड़ा था.
Also Read: ट्रंप का दावा: चीन से बेहतर सौदा करेंगे, कोई टक्कर नहीं दे सकता
गुजरात टाइटंस के लिए बदलाव और शनाका की वापसी
गुजरात टाइटंस ने फिलिप्स को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये पर नीलामी में खरीदा था, लेकिन फील्डिंग के दौरान चोट लगने के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए और एक भी मैच नहीं खेल पाए. फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर चोट लगी थी. गुजरात टाइटंस ने फिलिप्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. इसके बाद, श्रीलंकाई ऑलराउंडर शनाका को 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया, जो 2023 में गुजरात के साथ थे, लेकिन केवल तीन मैच खेले थे. फिलहाल, गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, उसने छह में से चार मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है, साथ ही उसका नेट रन रेट +1.081 है.
शनाका इस साल की शुरुआत में एक विवाद में फंसे थे. उनपर आरोप था कि उन्होंने एक दिन में दो देशों में मैच खेले, जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की जांच का भी सामना करना पड़ा था. शनाका पर आरोप था कि उन्होंने आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए घरेलू टूर्नामेट मेजर लीग से हटने के लिए खुद को चोटिल बता दिया था. कथित तौर पर कन्कशन (सिर में गेंद लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का नाटक किया. शनाका मेजर लीग टूर्नामेंट में मूर्स स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के तीन दिवसीय मैच के शुरुआती दो दिन खेलने के बाद मुकाबले से हट गए थे और दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने पहुंचे थे.
Also Read: सुपरस्टार विजय पर फतवा जारी, इफ्तार पार्टी की गलती पर मुस्लिमों से समर्थन न करने की अपील


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed