इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए इसी महीने की 23 तारीख को होने वाली नीलामी के लिए कुल 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी बयान में मिनी ऑक्शन से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा करते हुए फाइनल लिस्ट भी बताई गई है। इसके तहत शुरुआत में कुल 369 खिलाड़ियों को ही नीलामी के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में सभी फ्रेंचाइजियों की मांग के बाद 36 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया।
बता दें कि इससे पहले शुरूआत में सामने आई लिस्ट में कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से छटनी के बाद अब सिर्फ 405 खिलाड़ियों की बोली ही लग पाएगी। इनमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। फाइनल लिस्ट में असोशिएट देशों के सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है। ये चार खिलाड़ी हैं नामीबिया के डेविड वीजे और रुबेन ट्रंपलमैन, यूएई के स्पिनर कार्तिक मइअप्पन और नीदरलैंड्स के वॉन मीकेरन।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा