इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 23 दिसंबर को कोच्चि में आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन भी होने हैं। हाल ही में सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। दो दिन पहले BCCI की ओर से भी ऑक्शन को लेकर पूरी डिटेल जारी कर दी गई थी। जिसके मुताबिक कुल 405 खिलाड़ियों को छटनी के बाद शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन इसमें से 318 खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी टीमों के मिलाकर सिर्फ 87 खाली स्लॉट बाकी हैं।
अगर पर्स की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास अभी पर्स में सबसे ज्यादा पैसे मौजूद हैं। वहीं सबसे ज्यादा 13 खाली स्लॉट भी इसी टीम के हैं। वहीं अगर बेस प्राइज की बात कर लें तो सबसे बड़ा ब्रैकेट 2 करोड़ का है जिसमें कुल 19 खिलाड़ी शामिल हैं और सभी विदेशी हैं। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होंगे। ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 मिनट से होगी। ऑक्शन की लाइव कवरेज आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा