सबको चौंकाते हुए भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने समर्थन करने वालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी हिम्मत टूट चुकी है और अब वे आगे नहीं बढ़ सकतीं।
Also Read:अजित पवार: “मुख्यमंत्री बनते, NCP पूरी साथ होती”
विनेश फोगाट ने अपने एक्स हैंडल- @Phogat_Vinesh पर 24 साल के करियर का जिक्र करते हुए लिखा, “अलविदा कुश्ती 2001-2024।” 29 वर्षीय पहलवान विनेश ने मां को याद करते हुए उनसे माफी मांगी और लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत टूट चुकी है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।” उनकी इस पोस्ट ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया और उन्हें भावुक कर दिया।
Also Read:पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया सन्यास
खेल पंचाट में अपील के बाद विनेश फोगाट का संन्यास
इससे पहले, विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की मांग की थी। इस अपील पर आज फैसले की उम्मीद है। दरअसल, विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस मामले को लेकर उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने अपील की है।
Also Read:मनु भाकर 2 मेडल जीतकर देश लौटीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
विनेश के संन्यास की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश की खेल और सियासी जगत की कई हस्तियों ने विनेश को चैंपियन बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। विनेश ने इन सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी।
Also Read:यूरोप तक पहुंचा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation