भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां उसका मुख्य लक्ष्य जीत की राह पर वापसी करना होगा. वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी, जहां वह अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी.
भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम प्रो लीग के अपने-अपने मुकाबलों में मंगलवार को जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी. महिला टीम का सामना जहां स्पेन से होगा, वहीं पुरुष टीम को जर्मनी की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. महिला टीम इस समय दो मैचों में चार अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि दो मैचों में तीन अंक लेकर पुरुष टीम तालिका में आठवें स्थान पर है.
Also Read: अमृतसर: हरजिंदर धामी ने शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
स्पेन के खिलाफ जीत की तलाश में भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा. पहले मैच में इंग्लैंड को 3-2 से हराने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में बोनस अंक नहीं बना सकी और निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1-2 से हार गई. अब मंगलवार और बुधवार को उसका सामना स्पेन से होगा.
Also Read: समय रैना को साइबर सेल का बड़ा झटका, वीडियो कॉल पर बयान से इनकार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया खासकर पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर बहुत अच्छी रही. पहले मैच में भारत ने तीन में से दो पेनल्टी कॉर्नर भुनाए। दूसरे मैच में हालांकि भारत उस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सका और उसे मिले तीनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए. भारतीय कप्तान सलीमी टेटे ने कहा, स्पेन कठिन टीम है और हमें पता है कि यह चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा. हम इसके लिए तैयार हैं। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन की समीक्षा की है और हमें पता है कि कहां सुधार करना है. खासकर पेनल्टी कॉर्नर में। हम अपना डिफेंस मजबूत रखकर गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे.
दूसरी ओर स्पेन ने लगातार दो मैचों में जर्मनी को हराया है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। उसने छह मैचों में दो जीते और एक जीत शूटआउट में दर्ज की. आठ अंक लेकर स्पेन चौथे स्थान पर है.
Also Read: एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2025: भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation