साल 2020 में, जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा था, अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 4.30 लाख रुपये दान किए. यह रकम उन्होंने अपनी 102 ट्रॉफियां और जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले जूते बेचकर जुटाई थी.
20 वर्षीय भाटी को उनकी गोल्फ और समाज सेवा की उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय यूथ अवॉर्ड मिला. तीन बार के जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियन अर्जुन 150 के करीब ट्रॉफियां जीत चुके हैं.
Also Read: वायु सेना इंजीनियर की हत्या: चोरी थी मकसद, तो दो हथियार क्यों?
अर्जुन भाटी: युवा गोल्फर की प्रेरणादायक यात्रा
2020 में कोरोना महामारी के दौरान भाटी ने अपनी 102 ट्रॉफियां और जूनियर विश्व चैंपियनशिप वाले जूते बेचकर 4.30 लाख रुपये जुटाए और पीएम राहत कोष में दान किए, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की. अब उन्हें राष्ट्रीय यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस पर अर्जुन ने आभार जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व की बात है. नौ साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू करने वाले अर्जुन पिछले 11 वर्षों से इस खेल में सक्रिय हैं और इसे बेहद पसंद करते हैं.
Also Read: भूकंप से म्यांमार को हुआ भारी नुकसान, इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
अर्जुन भाटी इन दिनों ब्रिटिश ओपन की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल क्वालिफायर में एक स्ट्रोक से चूकने के बावजूद उनका लक्ष्य आगे बढ़ना है। नौ साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू करने वाले अर्जुन टाइगर वुड्स और विराट कोहली को अपनी प्रेरणा मानते हैं। विराट के समर्पण, फिटनेस और मानसिकता से प्रभावित अर्जुन उनके सामाजिक कार्यों की भी सराहना करते हैं। ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस गोल्फ कोर्स में रहने वाले अर्जुन का सपना भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है, जिसके लिए वह हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches