दुनिया के किसी भी कोने में कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो और वर्ल्ड की कोई भी टीम मुकाबला खेले। उस मैच में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच जंग जरूर देखने को मिलती है। पिछले 48 घंटे में 2 बड़े मैच इस बात के सबूत बने हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान में जन्मे सिकंदर रजा ने भारतीय गेंदबाजों की हालत खस्ता कर दी थी। मैच में उनके बल्ले से शानदार शतक निकला। ऐसा लगा कि टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 साल बाद कोई वनडे मुकाबला हार जाएगी। वो तो भला हो शुभमन गिल का जिन्होंने शार्दूल ठाकुर की गेंद पर उनका शानदार कैच लपका और उन्हें आउट कर दिया।
रजा का जन्म 24 अप्रैल 1986 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। 2002 में वह अपने परिवार के साथ जिम्बाब्वे आ बसे थे। मगर वहां की नागरिकता पाने में उन्हें 9 साल लग गए। 2011 में उन्हें यह अधिकार मिला।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा