भारत और पाकिस्तान 8 दिन में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ आज खेलने उतरेंगे। ऐसे में दुबई के मैदान पर रोमांच का पारा बढ़ने वाला है। ये 4 साल बाद पहला मौका होगा जब दोनों टीमें 8 दिन के अंदर दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगीं। इससे पहले 2018 के एशिया कप में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 97 छक्के लगाए हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली का बल्ला बोलता है और वो तीन छक्के लगा देते हैं तो उनके टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो जाएंगे। अभी तक एशिया कप में खेले दो मैच में विराट के बल्ले से 4 छक्के निकले हैं।


More Stories
टी20 में ‘किंग’ बनने के बाद कोच गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर कही बड़ी बात
India Defeat New Zealand by 96 Runs to Win T20 World Cup 2026
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer