विराट कोहली की आंखों में ट्रॉफी जीतने के बाद आंसू साफ झलक रहे थे, लेकिन उनके चेहरे पर वो सुकून और खुशी भी थी, जिसका इंतजार उन्होंने 17 साल तक किया। आखिरकार आरसीबी ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल पूरी टीम को, बल्कि लाखों फैन्स को भी बेहद भावुक कर दिया। वर्षों की मेहनत और इंतजार के बाद आई इस जीत की खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
ऐसे में इस खास मौके की तस्वीरें हमेशा फैन्स के दिलों में बसी रहेंगी। आइए, हम आपको दिखाते हैं इस ऐतिहासिक जश्न की कुछ भावुक कर देने वाली झलकियां।विराट कोहली अपनी टीम के साथ आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. विराट के साथ-साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए भी ये पल बेहद भावुक करने वाले रहे. अपनी टीम के जीतने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए.
विराट ने अनुष्का को लगाया गले, छलकी खुशी
विराट कोहली इस दौरान अनुष्का शर्मा को गले लगाते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए भी दिखाई दिए. नम आंखें, हाथ में ट्रॉफी और जीत का जश्न… RCB के जबरा फैन्स को हमेशा याद रहेंगी ये तस्वीरें हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या भी अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए. पूरे जोश के साथ आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया और इस फोटो से आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं.
Also read : मुकेश कुमार ने क्यों चुनी 18 नंबर की जर्सी? BCCI ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई अहम वजह


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief