कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को भी भारतीय वेटलिफ्टर्स का जलवा कायम रहा। दिन में वेटलिफ्टिंग के तीन इवेंट हुए और भारत ने दो में गोल्ड जीता। इसी के साथ भारत के 6 मेडल हो गए हैं और ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। भारत अब मेडल टैली में 5वें स्थान पर है। रविवार को पहले मेंस 67KG में जेरेमी लालरिनुंगा ने सुनहरी कामयाबी हासिल की। इसके बाद देर रात अचिंता शेउली ने 73 KG कैटेगरी में देश के नाम एक और गोल्ड कर दिया।
अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में अचिंता ने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलो उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठा नहीं पाए। तीसरे प्रयास में फिर उन्होंने 170 किलो वजन उठाया। अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन समेत कुल 313 किलो वजन उठाया।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा