टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम आखिरकार भारत लौट आई है। विश्वविजेता टीम के लिए बीसीसीआई ने विशेष उड़ान का प्रबंध किया था जिससे रोहित शर्मा की टीम और मीडियाकर्मी स्वदेश पहुंचे। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह भारत पहुंची। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में थी।
Also Read: Jennie Carignan named Canada’s 1st woman army chief
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद नियमित विमान से भारतीय टीम को वापस भारत रवाना होना था लेकिन बारबाडोस में चक्रवाती तूफ़ान की वजह से कर्फ्यू के हालात थे। सभी उड़ाने रद्द थी और खिलाडी व् स्टाफ अपने होटलों में फंसे हुए थे। जिसके बाद सरकार की तरफ से विशेष विमान बारबाडोस के लिए रवाना किया गया था।
Also Read: Hathras stampede: Death toll rises to 121; FIR registered against organizers
भारतीय टीम के स्वागत के लिए फैंस का जमावड़ा दिल्ली हवाईअड्डे के बाहर देखने को मिला। भारी संख्या में लोग रोहित शर्मा की सेना के स्वागत के लिए पहुंचे। 17 सालों का उनका इंतजार आज खत्म हो गया। भारत ने इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
Also Read: Maharashtra Government’s Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana
विश्वविजेता भारतीय टीम की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट
वहीं होटल में कुछ समय बिताने के बाद, टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गई है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद, टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी, जो 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम ओपन रूफ बस में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। इस दौरान फैंस अपनी टीम का जोरदार स्वागत करेंगे और उनकी जीत का जश्न मनाएंगे।
Also Read: Hathras stampede: Death toll rises to 121; FIR registered against organizers
वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में टीम इंडिया को कैश प्राइज दिया जाएगा। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का कैश प्राइज मिलेगा।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder