भारत ने अपने दूसरे मैच में एशिया कप 2023 के श्रीलंका में खेले जा रहे मैच में नेपाल को एकतरफा अंदाज में हराया। बारिश के कारण मैच को कई बार रोकना पड़ा। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला करने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार पहले गेंदबाजी का चयन किया।
नेपाल की टीम ने इंटरनेशनल मैच खेलते हुए पहली बार भारत के खिलाफ उतरकर 48.2 ओवर में 230 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के चलते खेल रोका गया। डकवर्थ-लुईस के आधार पर भारत को 23 ओवर में 145 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे कप्तान रोहित शर्मा (74) और शुभमन गिल (67) ने बिना किसी विकेट के 17 गेंदों में प्राप्त किया।
Also Read: G20 Summit: जिस होटल में रुकेंगे बाइडन उसका एक रात का किराया आठ लाख रुपये
भारत-पाक की टक्कर
ग्रुप ए में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भारत 1.028 नेट रन रेट लेकर दूसरी पोजिशन पर रहा, इस तरह अब टूर्नामेंट में दूसरी बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी। यह मुकाबला 10 सितंबर दिन रविवार को खेला जाएगा।
नेपाल ने जीता दिल
सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन), कुशल भुर्तेल (25 गेंदों पर 38 रन) और सोमपाल कामी (56 गेंदों पर 48 रन) ने भारतीय तेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। एक सेकंड के लिए भी कभी ऐसा नहीं लगा कि नेपाल के बल्लेबाज पहली बार भारत जैसी मजबूत टीम का सामना कर रहे हैं। नेपाल ने चढ़कर बल्लेबाजी की। अटैकिंग क्रिकेट खेली। भारतीय गेंदबाज आक्रमण करने जा रहे थे तो उन्हें काउंटर अटैक किया। शायद इस पलटवार के लिए टीम इंडिया तैयार नहीं थी इसलिए लगातार गलती होती गई।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead