भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला T20 मैच शानदार अंदाज में जीता। भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय और श्रीलंकाई महिला टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही हैं। भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरा टी20 मुकाबला 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया जीतकर अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी। भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं। दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। फैंस अपने फोन में ऐप डाउनलोड करके केवल डेटा खर्च करके मैच देख सकते हैं।
T20 : भारत ने बढ़त बनाई, दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को
पहले मैच में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 121 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की, जिसमें दीप्ति ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। जेमिमा रोड्रिगेज और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें जेमिमा ने 44 गेंदों में 69 रन बनाए और 10 चौके मारे। उनकी पारी ने मैच को भारत के पक्ष में एकतरफा बना दिया और जेमिमा रोड्रिगेज को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
टी20I सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और जी कमलिनी शामिल हैं। श्रीलंका महिला टीम में विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना, रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी और शशिनी गिम्हानी शामिल हैं।
Also Read: नक्सलवाद को बड़ा झटका: नागपुरे सहित 11 कुख्यात नक्सली हुए आत्मसमर्पण


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering