टीम इंडिया ने साल 2022 का अंत टेस्ट क्रिकेट के साथ किया, लेकिन वह नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से करेगी। बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज पर टिकी हैं. भारतीय टीम अगले महीने जनवरी में श्रीलंका की मेजबानी करेगी और इस दौरान उसे तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है।
युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारत के लिए टी20 सीरीज के लिए कोई खास मायने नहीं हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका देने के साथ ही अपने सीनियर्स को भी आराम दे सकती है। इस बीच हर किसी की नजर टीम चयन पर भी रहने वाली है। उधर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपना सपोर्ट जताया है।


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs