T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दावा किया है। अश्विन का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला तय समय पर जरूर खेला जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने फैसले से जल्द पीछे हटेगा और 15 फरवरी को प्रस्तावित मुकाबला अपने तय शेड्यूल के अनुसार होगा।
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति तो दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच के लिए हरी झंडी नहीं दी है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार का रुख अपनाया है। हालांकि, ICC ने पाकिस्तान के इस रवैये पर आपत्ति जताई है और साफ किया है कि ऐसा कदम उसे भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि इसका असर न सिर्फ ब्रॉडकास्टर्स पर पड़ेगा, बल्कि अन्य फुल मेंबर देशों पर भी इसका प्रभाव दिखेगा।
Read Also: AI टूल से मचा अमेरिकी बाजार में हड़कंप, भारत में आईटी शेयरों की जोरदार गिरावट
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का दावा, पाकिस्तान जल्द बदलेगा फैसला और मैच होगा तय
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने चेतावनी दी कि अगर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेला गया, तो पाकिस्तान को सिर्फ रेवेन्यू ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ICC विदेशी खिलाड़ियों के NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी योजना प्रभावित हो सकती है। अश्विन ने यह भी दोहराया कि T20 वर्ल्ड कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को BCCI, PCB और ICC पहले ही मंजूरी दे चुके हैं और न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समझदारी से फैसला लिया जाएगा और मैच जरूर होगा।
Read Also: दिल्ली पहुँची ममता बनर्जी की लड़ाई, बंगाल चुनाव से पहले बढ़ी TMC की चिंता


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead