IND vs NZ T20I Hardik Pandya : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, अब आपस में ये टीमें भिड़ती हुई नजर आएंगी। पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, वहीं इसके बाद तीन वन डे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज में काफी बदलाव भी देखने के लिए मिलेंगे, क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से लेकर केएल राहुल भी इसमें शामिल नहीं हैं। इसीलिए टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई है, वहीं वन डे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन को दी गई है। हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान सामने आया है।
नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
उन्होंने कहा कि रोडमैप अभी से शुरू होता है लेकिन अभी बहुत जल्दबाजी है। हमारे पास काफी समय है तो हम आराम से इस पर विचार करेंगे। फिलहाल यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी यहां खेलने का मजा लें। भविष्य के बारे में बाद में बात करेंगे। हार्दिक पांड्या ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी यहां नहीं है लेकिन जिन्हें चुना गया है, वे भी डेढ दो साल से खेल रहे हैं। उन्हें काफी मौके दिए गए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। उनके लिए काफी रोमांचित हूं। नए खिलाड़ी नई ऊर्जा, नया रोमांच।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video