भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बांग्लादेश की टीम के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है। वहीं भारत इस मैच को आज ही खत्म करना चाहेगा। WTC के अहम पॉइंट्स हासिल करने के लिए यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है।
तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी को 258 के स्कोर पर घोषित कर बांग्लादेश के सामने 513 रनों का लक्ष्य रखा था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 42 रन बना लिए थे। चौथे दिन उन्हें 471 रनों का पिछा करना है। वहीं भारत बांग्लादेश के सभी विकेट ले इस मैच को आज ही खत्म करना चाहेगा।
मैच के चौथे दिन केएल राहुल कुछ अलग करना चाह रहे हैं। कुल तीन ओवर में केएल ने तीन गेंदबाजों को ट्राई कर लिया है। दिन का पहला ओवर कुलदीप, दूसरा ओवर सिराज वहीं तीसरा ओवर अश्विन ने किया।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed