India vs Australia 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20(nagpur) मैच नागपुर में खेला जाना है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला टी20 हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है.
Jasprit Bumrah in Team India:
भारतीय टीम अब ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी जिससे वह सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. ऐसे में नागपुर में होने वाला अगला मुकाबला बेहद अहम है. यह भी तय माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-XI में बदलाव पर विचार कर सकते हैं.
मोहाली टी20 में गेंदबाजों ने किया था निराश:
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में काफी निराश किया था. हार्दिक पंड्या की 71 रनों की तूफानी पारी और ओपनर केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत भारत ने उस मैच में 6 विकेट पर 208 रन बनाए लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला चार गेंद बाकी रहते जीत लिया. अक्षर पटेल ने तीन और पेसर उमेश यादव ने दो विकेट लिए. अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे रहे और उन्होंने 52 रन लुटाए. वहीं हर्षल पटेल ने भी 49 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए.
बुमराह की हो सकती है वापसी :
घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह मैच फिट बताए जा रहे हैं और अगर ऐसा है तो वह जरूर टीम में वापसी करेंगे. उन्हें पिछले मैच से बाहर रखा गया था. पीठ की चोट के कारण वह एशिया कप-2022 का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. 28 साल के बुमराह अपना आखिरी मैच इसी साल 14 जुलाई को खेले थे. उन्होंने तब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर वनडे मैच खेला था.
टीम मैनेजमेंट को थी चिंता:
पिछले मैच में हर्षल पटेल, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को बतौर तेज गेंदबाज टीम में मौका दिया गया था. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह अब पीठ की चोट से पर्याप्त रूप से उबर चुके हैं. इसके चलते वह पिछले दो महीनों से मैदान से बाहर थे. रिपोर्ट की मानें तो पहला मैच नहीं खेलने का एकमात्र कारण यह था कि टीम मैनेजमेंट उनकी चोट से वापसी के बाद तुरंत एक्शन में नहीं लाना चाहता था. अब उनका नागपुर में शुक्रवार (23 सितंबर) को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए प्लेइंग-XI में शामिल होना तय है.

उमेश यादव होंगे बाहर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा, ‘टीम प्रबंधन उन्हें (बुमराह) लेकर जल्दी नहीं करना चाहता था और यही कारण है कि मोहाली के मैच में वह नहीं खेले. वह नेट्स पर काफी अच्छे से गेंदबाजी कर रहे हैं और मैदान पर उतरने को तैयार हैं.’ नागपुर पेसर उमेश यादव का घरेलू मैदान है लेकिन बुमराह को उनकी जगह ही मौका दिया जा सकता है.
भारत की संभावित (प्लेइंग-XI) –
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead