वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। अब सबकी नजर भारत के अगले मुकाबले पर है — कब, कहां और किसके खिलाफ टीम मैदान में उतरेगी।
5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, फाइनल की होगी जंग
also read – शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल भावुक
सेमीफाइनल-2: भारत बनाम इंग्लैंड
भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला फाइनल का टिकट तय करेगा, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे खिताबी मुकाबले में प्रवेश करेगी।
ग्रुप चरण में भारत का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। टीम ने अमेरिका के खिलाफ जीत से अभियान की शुरुआत की, फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। हालांकि सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार से टीम को झटका लगा, लेकिन इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर दमदार वापसी की।
इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है। सुपर-8 में उसने श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराया, जबकि न्यूजीलैंड पर जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
पहला सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा, जहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसी ने सुपर-8 में भारत को 76 रनों से हराया था।
फाइनल कब और कहां?
दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खिताब के लिए भिड़ेंगी। अब देखना होगा कि क्या भारत इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में जगह बना पाता है। आने वाले दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांच से भरे रहने वाले हैं।
also read – सूर्यकांत बोले ‘जज अस्थायी, अधिकारी स्थायी’ रजिस्ट्री पर नाराजगी


More Stories
Noida: Man Dies by Suicide After Jumping From 43rd Floor of Supernova Society, Video Surfaces
पत्नी ने कहा- पन्ना चलो, हीरे खोजेंगे; दो दिन में मिले 4 हीरे, बदली परिवार की किस्मत
Land of UP Madrasa Teacher Seized by ED in UK Citizenship Salary Case