आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच International Cricket Council ने ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने नई रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में घातक गेंदबाजी का उन्हें सीधा फायदा मिला और अब वे दुनिया के आठवें नंबर के टी20 गेंदबाज बन गए हैं।
आईसीसी रैंकिंग में भारत का दबदबा
गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakravarthy ने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। अफगानिस्तान के कप्तान Rashid Khan दूसरे स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इंग्लैंड के Adil Rashid चौथे और पाकिस्तान के अबरार अहमद पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के Adam Zampa छठे और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड सातवें स्थान पर हैं।
Also Read : मनोज बाजपेयी की धुरंधर पर कॉपी का आरोप
बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma ने नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान बनाए रखा है। इंग्लैंड के Phil Salt दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के Pathum Nissanka चौथे स्थान पर हैं। भारत के Ishan Kishan तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav छठे स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि Tilak Varma को खराब फॉर्म के कारण तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वे सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।
ताजा रैंकिंग में साफ दिखता है कि टी20 फॉर्मेट में स्पिनरों का दबदबा बढ़ रहा है, क्योंकि टॉप-10 गेंदबाजों में ज्यादातर स्पिन गेंदबाज शामिल हैं।
Also Read : भारत में ट्रेनों में किंग कोबरा की मौजूदगी, क्या है वजह?


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead