T20 World Cup 2026: सभी 20 टीमों का ऐलान पूरा, जानिए ग्रुप-वाइज कप्तान
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। श्रीलंका ने 2 फरवरी को अपना स्क्वॉड घोषित कर सभी टीमों के ऐलान की प्रक्रिया पूरी कर दी। वहीं, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड घोषित करने वाली पहली टीम रही थी, जिसने 20 दिसंबर को ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था। अब जब सभी टीमों के स्क्वॉड सामने आ चुके हैं, तो आइए जानते हैं ग्रुप-वाइज सभी 20 टीमों के कप्तान।
ग्रुप-A: सूर्यकुमार यादव को भारत की कमान(T20 World Cup)
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। 35 वर्षीय सूर्यकुमार पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। अब खिताब बचाने की जिम्मेदारी सूर्या के कंधों पर होगी।
वहीं, पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस, नीदरलैंड की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स और USA की अगुवाई मोनंक पटेल करेंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का भारत मैच बहिष्कार, ICC एक्शन में, क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान का खतरा
ग्रुप-B: मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया को लीड करेंगे
ग्रुप-B में ऑस्ट्रेलिया, ओमान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी 34 वर्षीय मिचेल मार्श संभालेंगे। आयरलैंड की कमान अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के हाथों में होगी। ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह, श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका, जबकि जिम्बाब्वे को 39 वर्षीय सिकंदर रजा लीड करेंगे।
ग्रुप-C: सबसे युवा और सबसे उम्रदराज कप्तान इसी ग्रुप में
ग्रुप-C में इंग्लैंड, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें हैं।
इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक संभालेंगे। इटली के कप्तान 42 वर्षीय वेन मैडसेन इस वर्ल्ड कप के सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे। वहीं, नेपाल के 23 वर्षीय रोहित पौडेल टूर्नामेंट के सबसे युवा कप्तान बनेंगे। स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन और वेस्टइंडीज की कप्तानी शे होप करेंगे।
ग्रुप-D: राशिद खान से अफगानिस्तान को उम्मी
ग्रुप-D में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और UAE की टीमें शामिल हैं।
अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान करेंगे। कनाडा की कमान दिलप्रीत बाजवा संभालेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडन मारक्रम, जबकि UAE की अगुवाई मुहम्मद वसीम करेंगे।
यह भी पढ़ें:विराट की अनकही कहानी: 84 नहीं, 96 शतक हो सकते थे, 72 रन ने 100 का सपना रोक दिया


More Stories
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है
RSP Leads Nepal Election 2026
डिफेंस स्टॉक्स में तेजी, ईरान-इजरायल तनाव के बीच कीमतें 9% तक उछली