रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, साथ ही 12 साल का खिताबी इंतजार खत्म किया।
फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से धूल चटाई। मैच में टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने खिताबी मैच में 76 रन बनाए और भारत की जीत की नींव रखी।
Also Read : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
भारत के चैंपियन बनने के बाद ये चर्चा तेजी से होने लगी कि रोहित और विराट क्या संन्यास ले लेंगे? लेकिन जब भारत ने मैच जीता तो स्टंप हाथ में पकड़े रोहित और विराट ने जीत का जश्न मनाया और इस दौरान दोनों को आप में बातचीत करते हुए देखा गया, जिसकी क्लिपस वायरल हो रही है।
Also Read : “महिला दिवस: पीएम मोदी देंगे 2.5 लाख महिलाओं को सहायता”
‘हम रिटायर नहीं हो रहे भाई….’
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट एक दूसरे से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम रिटायर नहीं हो रहे भाई। दोनों की लिपसिंग को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। इस दौरान दोनों ने हिटमैन और कोहली एक दूसरे को गले लगाया और न्यूजीलैंड पर भारत की जीत का जश्न मनाया।
Also Read : मुंबई में चलती ट्रेन से गिरी महिला, ट्रैक के नीचे फंसा पैर
IND Vs NZ Final में विराट फेल तो बल्ले से चमके रोहित
भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से रौंदकर चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की।
Also Read : राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक, परिवार ने दी मंजूरी
मैच में रोहित शर्मा के बल्ले 83 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौकों के साथ 3 छक्के लगाए। रोहित का विकेट गिरने के बाद श्रेयस और अक्षर ने टीम की पारी को संभाला और दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी बनी। मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वह 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 रन बनाकर आउट हुए।फाइनल में अक्षर ने 40 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 34 रन बाए। जडेजा ने 6 गेंदों पर 9 रन की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से विनिंग चौका निकला।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा