हसन अली ने बड़ा बयान दिया, पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की जमकर तारीफ की। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज का मानना है कि अयूब अपने करियर में पाकिस्तान के लिए बहुत कुछ करेंगे। फिलहाल, टखने की चोट के कारण अयूब टीम से बाहर हैं, जो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। वह इस समय चोट से उबरने में लगे हैं।
चोटिल होने से पूर्व सैम अयूब का बल्ला मैदान में खूब चल रहा था. ग्रीन टीम की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने वनडे में तीन शतक और टी20 प्रारूप में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी. अयूब के बल्ले से ये सभी पारियां जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आए थीं।
Also Read : हिंदी सिनेमा के दो गाने जिनके बिना बेरंग है होली
22 वर्षीय खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से उन्हें हाल ही में समाप्त हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज से बाहर होना पड़ा था।
हसन अली को उम्मीद है कि अयूब जल्द ही पूरी फिटनेस के साथ वापसी करेंगे और देश के लिए खूब रन बनाएंगे. टीओके स्पोर्ट्स ने 30 वर्षीय खिलाड़ी के हवाले से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, ‘वह पाकिस्तान के लिए बहुत कुछ करेगा।’
Also Read : होली पर दिल्ली मेट्रो का बदला टाइम टेबल, जानें कितनी देर रहेगी बंद
सैम अयूब का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें सैम अयूब के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए खबर लिखे जाने तक कुल आठ टेस्ट, नौ वनडे और 27 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 14 पारियों में 26 की औसत से 364, वनडे की नौ पारियों में 64.38 की औसत से 515 और टी20 की 25 पारियों में 21.65 की औसत से 498 रन निकले हैं।
Also Read : IPL 2025 से पहले SRH ने नई जर्सी दिखाई, पहली भिड़ंत RR से
अयूब के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन अर्धशतक, वनडे में तीन शतक और एक अर्धशतक एवं टी20 में एक अर्धशतक दर्ज है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief