मंगलवार को वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जॉयंट्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ, जहां मुंबई इंडियंस अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. दो मैचों में टीम के खाते में 2 प्वॉइंट्स आ चुके हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार मिली थी, लेकिन इस बार टीम ने कोई गलती नहीं दोहराई.
Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘रूस बर्बरता रोकना चाहता है, युद्ध व्यर्थ’ – ट्रंप
प्वॉइंट्स टेबल में टीमों की मौजूदा स्थिति
हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप पर बनी हुई है. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को हराया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बाद तीसरे नंबर पर गुजरात जॉयंट्स है. गुजरात जॉयंट्स के 3 मैचों में 2 प्वॉइंट्स हैं. अब तक गुजरात जॉयंट्स को महज 1 जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात जॉयंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. जबकि इस टीम ने यूपी वॉरियर्ज को हराने में कामयाबी हासिल की.
Also Read: ठाणे में मृत व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स के 2 मैचों में 2 प्वॉइंट्स हैं. अब तक दिल्ली कैपिटल्स को 1 जीत के अलावा 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की शानदार शुरूआत की, लेकिन अगले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हरा दिया. इसके अलावा यूपी वॉरियर्ज पांचवें नंबर पर काबिज है. यूपी वॉरियर्ज को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. यूपी वॉरियर्ज को सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
Also Read: बीड़ी की तलब ने बुजुर्ग की जान ली, गैस चूल्हे से जलाने के दौरान हुआ धमाका


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief