टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं, एशिया कप में मुश्किल होगी। कम से कम मोहम्मद शमी को तो टीम में जगह मिलनी ही चाहिए थी। ये बात एशिया कप टीम अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में थी। खैर, भारत बगैर बुमराह और शमी के भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत गया। इस दौरान पावरप्ले में अगर किसी एक खिलाड़ी ने शुरुआत में दबाव बनाकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर किया तो वह थे भुवनेश्वर कुमार।
किसी भी टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 6.50 की इकोनॉमी से 26 रन देकर 4 विकेट चटकाना भारतीय बॉलर का बेस्ट बॉलिंग फिगर है। बात करें शुरुआत की तो सबसे पहले उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान बाबर आजम को अपना शिकार बनाया। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत की इबारत लिखने वाले बाबर इस बार 9 गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके। बाबर के अलावा शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह का विकेट भी भुवनेश्वर ने अपने नाम किया।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा