टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। दिनेश कार्तिक (55 रन), हार्दिक पंड्या (46 रन) और आवेश खान (4 विकेट) भारत की जीत के हीरो रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी।
टी-20 इंटरनेशनल में यह टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 48 रन था। वह जीत इसी सीरीज में विशाखापट्टनम में खेले गए पिछले मैच में आई थी। भारत की यह ओवरऑल पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। रिकॉर्ड 143 रन का है। भारतीय टीम ने 2018 में आयरलैंड को डब्लिन में इस अंतर से हराया था।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief