केरल सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की कि लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल राज्य का दौरा करेगी। इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध टीम राज्य में दो दोस्ताना मैच खेलेगी, जिनका आयोजन राज्य सरकार की पूरी निगरानी में किया जाएगा।
Also read : भारत: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान, कोच ने निकाली भड़ास
एक प्रश्न के जवाब में अब्दुरहीमान ने कहा कि आयोजन स्थल और प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला बाद में किया जाएगा. उन्होंने कहा,”लियोनेल मेसी सहित दुनिया की नंबर एक फुटबॉल टीम अर्जेंटीना केरल आ रही है… दो मैच होंगे.” अब्दुरहीमान ने कहा कि अर्जेंटीना टीम का प्रबंधन टीम के राज्य दौरे के बारे में आधिकारिक घोषणा करेगा. मंत्री ने कहा कि फुटबॉल टीम से जुड़े लोग डेढ़ महीने के भीतर केरल आएंगे.
Also read : पुणे दुष्कर्म केस: जमानत पर छूटा आरोपी, पुलिस स्टेशन के पास बस में वारदात
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के 2025 में केरल दौरे की पुष्टि, आधिकारिक निमंत्रण दिया गया
उन्होंने कहा,”हमने (सरकार ने) इस संबंध में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ संयुक्त घोषणा करने का फैसला किया है.” मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने तथा उन्हें राज्य के दौरे का आधिकारिक निमंत्रण देने के लिए स्पेन का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि टीम से जुड़े व्यक्तियों से बातचीत की गई, जिन्होंने 2025 में भारत आने और मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टीम के आगमन पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं है.
Also read : विदेशी ताक़तें कैसे खोज रही हैं सीरिया में दख़ल करने के रास्ते
इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी. उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर की मेजबानी को लेकर केरल की क्षमता पर विश्वास जताया. इस साल सितंबर में अब्दुरहीमान के नेतृत्व में केरल का एक प्रतिनिधिमंडल एएफए से सहयोग प्राप्त करने के लिए स्पेन गया था. मैड्रिड में एएफए के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अब्दुरहीमान ने कहा कि एएफए के साथ सहयोग केरल के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश होगा और उन्होंने इसे यथाशीघ्र वास्तविकता का रूप देने की इच्छा व्यक्त की. इस बैठक पर टिप्पणी करते हुए एएफए ने कहा था,”खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान की अध्यक्षता में केरल सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ हमें परियोजनाओं को साझा करने का अवसर मिला, जो निश्चित रूप से जल्द साकार होगी.”


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder