हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल की हॉकी स्पर्धा में अंपायरिंग की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई है। यह मामला भारत और ब्रिटेन के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच से जुड़ा है, जिसमें अंपायरिंग के कई फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया। इस संदर्भ में, हॉकी इंडिया ने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपत्ति जताई है। इनमें रोहिदास को रेड कार्ड दिखाने के संबंध में वीडियो अंपायर समीक्षा प्रणाली की असंगतता, शूटआउट के दौरान गोलकीपर को कोचिंग देना, और गोलकीपर द्वारा वीडियो टेबलेट के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए हैं।
Also Read:लक्ष्य सेन ओलंपिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर, सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एफआईएच ने भारत के अमित रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है, जिससे वह मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। रोहिदास को रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था, जिसके कारण वह दूसरे क्वार्टर से ही मैदान से बाहर हो गए थे। इसके बावजूद, भारतीय टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
Also Read:मध्य प्रदेश: सरकार ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को दिया बड़ा तोहफा
एफआईएच का बयान और हॉकी इंडिया की चुनौती
एफआईएच ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि चार अगस्त को भारत और ब्रिटेन के बीच खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास ने एफआईएच आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया। यह निलंबन भारत के सेमीफाइनल मैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ) पर लागू होगा, जिसमें रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारतीय टीम केवल 15 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी।
Also Read:सना मकबूल के सिर सजा बिग बॉस ओटीटी 3 का ताज
हॉकी इंडिया ने एफआईएच के इस फैसले को चुनौती दी है और इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है। वर्तमान स्थिति में रोहिदास का सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है। माना जा रहा है कि एफआईएच इस अपील पर सोमवार को सुनवाई करेगा और अपना निर्णय सुनाएगा।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches