अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बुधवार को हुए मैच के बाद दोनों देशों के फैंस स्टेडियम में ही भिड़ गए। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें फैंस एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते और नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
VIDEO में दिख रहा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान के फैंस स्टैंड्समें लगी कुर्सियां उखाड़कर फेंक रहे हैं और अपने देशों के झंडे लहरा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच हारने के बाद अफगानी समर्थकों ने स्टेडियम में कुछ पाकिस्तानी फैंस से मारपीट की।
अफगानिस्तान आखिरी ओवर तक सुपर फोर के मुकाबले में जीतता नजर आ रहा था। पाकिस्तान का आखिरी विकेट क्रीज पर मौजूद था और नसीम शाह स्ट्राइक पर थे। 6 गेंदों पर 12 रन चाहिए था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बॉलिंग कर रहे फजल्लाह फारुखी के हाथ में गेंद थी। लग रहा था कि पाकिस्तान की हार तय है। लेकिन, फारुकी ने लगातार 2 गेंदें फुलटॉस फेंकी और नसीम ने दोनों गेंदों पर सिक्स लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के बाद अचानक स्टेडियम में मारपीट शुरू हो गई।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा